
जनपद एटा ने रचा इतिहास
भारत का पहला शहर जहां मीडिया कर्मियों को माना कोरोना वॉरियर्स
एटा मुख्य चिकित्साधिकारी अरविन्द गर्ग ने मीडिया कर्मियों के लिए देश का पहला कोविड वैक्सीन कैम्प लगाया
एटा विशेष ब्यूरो : जनपद एटा की जिलाधिकारी डॉ विभा चहल के निर्देशानुसार एवं एटा के मुख्य चिकित्साधिकारी अरविन्द गर्ग के मार्गदर्शन में जनपद एटा ने रचा इतिहास। एटा जिला पूरे देश का पहला जनपद बना है जिसमें 08 मार्च 2021 को मीडिया कर्मियों के लिए कोविड वैक्सीन का विशेष टीकाकरण शिविर लगाया गया। इस कार्य के लिए डीएम महोदया एवं सीएमओ महोदय बधाई के पात्र हैं, जो उन्होंने मीडिया कर्मियों को प्राथमिकता देते हुए कोरोना वॉरियर्स की श्रेणी में स्थान दिया है। फोटो – विशेष ब्यूरो हिन्दी समाचार पत्र के प्रधान सम्पादक आदित्य कुमार सक्सेना एवं उपसम्पादक/ एटा जिला सम्वाददाता प्रीती सक्सेना।