
पंचायत विकास संस्थान ने किया महिला दिवस के अवसर पर प्रधानाचार्या को सम्मानित।
कासगंज,
जनपद कासगंज के अमांपुर विकासखंड में श्रीमती फूलवती देवी कन्या इंटर कॉलेज नगला गुलरिया की प्रधानाचार्य श्रीमती अनीता राजपूत को महिला दिवस के अवसर पर पंचायत विकास संस्थान के सचिव देवेंद्र कुमार लोधी ने उन्हें पुस्तक और कलैंडर भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष श्री पंकज कुमार एडवोकेट ने कहा कि आज विश्व महिला दिवस है ।इस अवसर पर विश्व की महिलाओं को और और युवतियों को लड़कों के बराबर एक समान शिक्षा और एक समान संपत्ति में अधिकार मिलने चाहिए। इसके लिए हमें लगातार प्रयास करना होगा ।महिला एक ओर युवती है, मां है ,बहन है, सास है,बहू है। इस सारे रूपों में समय-समय पर स्थिति के अनुसार अपने आप को परिवर्तित करती है। इसलिए महिला शक्ति को हम नमन करते हैं ।नारी शक्ति महान है ।उसको बारंबार हमारा नमन है। इस अवसर पर कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य श्रीमती अनीता राजपूत ने स्कूल की कक्षा में अध्यनरत युवतियों को संदेश दिया कि वह अच्छी से अच्छी शिक्षा प्राप्त करें ।दिन-रात मेहनत करें और बराबर अधिकार पाने के लिए शैक्षिक रूप से मजबूत होकर बराबर पर खड़ी हो जाए। कोई भी समाज चाहे वह पुरुष हो या अन्य कोई स्त्रियों को बराबर का दर्जा अभी तक नहीं दे पाया है। हम स्त्रियों को एक साथ मिलकर वह दर्जा प्राप्त करना है ।इसके लिए सबसे जरूरी है ।सबसे पहले हम शिक्षित होकर आईएएस, आईपीएस और इंजीनियर बनकर हम बराबर का हक प्राप्त करने के लिए दिन रात मेहनत करनी होगी। इस अवसर पर पंचायत विकास संस्थान के सचिव देवेंद्र कुमार लोधी ने अंत में कहा कि महिलाएं माननीय और सम्माननीय होती हैं ।उनको हमेशा पूछना चाहिए, और अपनी अपनी माँ के हर रोज चरण वंदन करना चाहिए और उनका हमेशा सम्मान देना चाहिए ।तभी हम महिला सशक्तिकरण की बात कर सकते हैं।