जुआ खेलते 02 जुआरी रंगेहाथ गिरफ्तार, 4010 रुपये व ताश पत्ते बरामद

एटा – थाना मारहरा पुलिस को मिली सफलता, जुआ खेलते 02 जुआरी रंगेहाथ गिरफ्तार, 4010 रुपये व ताश पत्ते बरामद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में जुआ व सट्टा के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना मारहरा पुलिस द्वारा जुआ खेलते दो जुआरियों को 4010 रुपये व तास पत्तों के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। घटनाक्रमानुसार दिनाँक 07.03.2021 को थाना मारहरा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर 02 जुआरियों को 4010/- रुपये व ताश के पत्ते सहित बिजलीघर के सामने से समय करीब 14.00 बजे गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना मारहरा पर *मु0अ0सँ0 61/2021 धारा 13 जुआ अधिनियम* पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपता-

  1. रिजवान पुत्र मफीद निवासी मोहल्ला शिशग्रान कस्बा व थाना मारहरा।
    2- सानू पुत्र नजीरुद्दीन निवासी मोहल्ला काजी कस्बा व थाना मारहरा एटा बरामदगी
    1- 4010 रुपये व तास के पत्ते।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks