चोरी की योजना बनाते समय ऑटोलिफ्टर गैंग के दो शातिर बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, चोरी की 02 मोटरसाइकिल तथा अवैध असलाह कारतूस बरामद

एटा – थाना कोतवाली नगर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, चोरी की योजना बनाते समय ऑटोलिफ्टर गैंग के दो शातिर बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, चोरी की 02 मोटरसाइकिल तथा अवैध असलाह कारतूस बरामद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर श्री राजकुमार सिंह के नेतृत्व में वाहन चोरों व अपाराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवली नगर पुलिस द्वारा चोरी की योजना बनाते समय दो वाहन चोरों को चोरी की दो मोटरसाइकिलों तथा अवैध असलाह व कारतूस सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। घटनाक्रमानुसार दिनांक 07.03.2021 को थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर चोरी की योजना बनाते समय पुलिस मुठभेड़ के बाद 02 शातिर अन्तर्राज्यीय वाहन चोरों को जी0टी0 रोड शीतलपुर शमशान भूमि पर बनी मठिया के पास थाना कोतवाली नगर एटा से गिरफ्तार किया गया है। एक अन्य अभियुक्त अंधेरे का फायद उठाते हुये मौके से भाग निकला। जामातलाशी तथा मौके से अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की 02 मोटर साइकिल, 02 तमंचा व 02 जिन्दा व 02 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया है। सख्ती से पूछे जाने पर गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया गया कि उनका एक सक्रिय गैंग है, जिसमें वो वाहन चोरी करते हैं, उन्होंने ये मोटर साइकिलें चोरी की थीं, आज हम कहीं चोरी करने की फिराक में थे। इस सम्बंध में अभियुक्तों के विरुद्ध थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0 206/2021धारा 307, 398, 401 भादावि (पु0मु0) व मु0अ0सं 207/21 व मु0अ0स0 208/21 धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट, मु0अ0सं 209/21 धारा 41/102 सीआरपीसी व धारा 411, 414 भादवि में अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपताः-

  1. गुलशन पुत्र रामौतार निवासी हिन्दूनगर थाना कतोवाली नगर एटा
  2. कपाला उर्फ निखिल पुत्र पप्पू निवासी हिन्दूनगर थाना कोतवाली नगर एटा।

फरार अभियुक्त का नाम पता-

  1. रोहित पुत्र गप्पी निवासी हिन्दूनगर थाना कोतवाली नगर एटा

बरामदगीः-
1- 02 मोटरसाइकिलें चोरी की
2- 2 तमंचा व 2 जिन्दा व 2 खोखा कारतूस 315 बोर।

अभियुक्त गुलशन का आपराधिक इतिहास-
1- मु.अ.सं. 01/2020 धारा 3/25 आयुध अधिनियम थाना कोत. नगर एटा
2- मु.अ.सं. 1352/2019 धारा 392 भादवि थाना कोत. नगर एटा।

  1. मु.अ.सं. 83/2020 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना कोत. नगर एटा ।
  2. मु.अ.सं. 206/2021 धारा 398, 401, 307 भादवि थाना कोत. नगर एटा।
  3. मु.अ.सं. 207/2021 धारा 3/25/27 आयुध अधिनियम कोत. नगर एटा ।
  4. मु.अ.सं. 209/2021 धारा 41/102 सी.आर.पी.सी. व धारा 411, 414 भादवि थाना कोत. नगर एटा ।

अभियुक्त कपाला उर्फ़ निखिल का आपराधिक इतिहास-

  1. मु.अ.सं. 382/2020 धारा 8/22 एन.डी.पी.एस एक्ट थाना कोत. नगर एटा ।
  2. मु.अ.सं. 206/2021 धारा 398, 401, 307 भादवि थाना कोत. नगर एटा।
    3 .मु.अ.सं. 207/2021 धारा 3/25/27 आयुध अधिनियम कोत. नगर एटा ।
  3. मु.अ.सं. 209/2021 धारा 41/102 सी.आर.पी.सी. व धारा 411, 414 भादवि थाना कोत. नगर एटा ।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-
1- उ0नि0 श्री हरेन्द्र कुमार

  1. है0का0 प्रमोद कुमार
  2. है0का0 देवेन्द्र सिंह
  3. का0 प्रभाष चन्द्र
  4. का0 विजेन्द्र सिंह
  5. चालक का0 राकेश कुमार

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks