जिलाबदर अपराधी अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार

एटा -थाना पिलुआ पुलिस को मिली सफलता, एक शातिर जिलाबदर अपराधी अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में जिलाबदर अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना पिलुआ पुलिस द्वारा एक जिलाबदर अपराधी को अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। घटनाक्रमानुसार दिनांक 07.03.2021 को थाना पिलुआ पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर कस्बा पिलुआ पिठुआ चौराहा स्कूल के सामने से एक जिला बदर अपराधी को अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना पिलुआ पर *मुअसं- 45/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट व 46/21 धारा 3/10 यू0पी0 गुंडा एक्ट* में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नामपताः-

  1. सुरेंद्र पुत्र इंद्रपाल सिंह निवासी ग्राम जयसिंहपुर थाना पिलुआ एटा । बरामदगी।
    1- एक तमंचा 315 बोर व दो जिंदा कारतूस।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-

  1. उप निरीक्षक विनीत कुमार
  2. उप निरीक्षक राजकुमार 3- मुख्य आरक्षी सुखवीर सिंह
  3. आरक्षी राहुल कुमार।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks