विश्व महिला दिवस पर कांग्रेस ने किया महिलाओं को सम्मान


विश्व महिला दिवस पर कांग्रेस ने किया महिलाओं को सम्मान
आज दिनांक 08.03.2021 को शहर कांग्रेस कमेंटी मोदीनगर के तत्वाधान शहर अध्यक्ष आशीष शर्मा की अध्यक्षता में 8 मार्च 2021 को विश्व महिला दिवस के अवसर शहर कार्यालय पर सम्मान समारोह किया गया। इस मौके पर शहर कांग्रेस कमेटी महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष डा0 मंजुला शर्मा,  सेवादल कांग्रेस की वरिष्ठ नेता मंजु राणा, बीना ठाकुर व शिक्षिका सरोज गुप्ता का फूल मालाओं, कांग्रेस का पटका व कलेंडर देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर डा0 मंजुला शर्मा, मंजु राणा, बीना ठाकुर व सरोज गुप्ता ने संयुक्त रूप सभी का काग्रेंसजनों कों धन्यवाद देते हुए कहा आज महिला हर कार्य में पुरूषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर साथ चल रही है। आज महिला हर कार्य करने में निपूर्ण है चाहे वो घर में परिवार की देखभाल हो या सरहद पर देश की सुरक्षा हो महिला आज हर क्षेत्र में अपने कार्यकुशलता का लोहा मनवा रही है।
इस मौके पर इंटक के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश शर्मा ने कहा कि विश्व महिला दिवस महिलाओ के प्रति सम्मान का दिन है । लेकिन कुछ कुरितियों के चलते आज भी महिलाओं पर अत्याचार हो रहें है। ऐसे स्थिति से सरकार को कानून सख्ती से अमल में लाना चाहिए जिससें समाज में महिलाओं पर हो रहें अत्याचार-शोषण करने वालों के मन में भय हों और उन्होनें सभी से यह अपील भी कि महिलाओं को ओर सशक्त बनाया जायें।
इस मौके पर इंटक के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश शर्मा, आशीष शर्मा अध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी, राधाकिशन शर्मा, जिला महासचिव, राकेश गर्ग, आत्मप्रकाश शर्मा, पंकज सोई,राहुल शर्मा, निर्मल पाॅल, सलमान मेहदी, ईशान्त सहगल, गुलवीर, अरमान मेहदी, सुरेश दौसा, रामपाल गुप्ता,अभय, सागर आदि कांग्रेस जन मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks