विश्व महिला दिवस पर बिशेषः *आखिर कौन चला रहा नारी अधिकारों पर आरी

* *- आधी से ज्यादा आबादी की हद घर की चौखट तक ही क्यों* *मैनपुरी।* हद…. घर की चारदीवारी और अधिकार चौका चूल्हा। सुनने में चाहे भले ही अटपटा और अस्वीकार्य सा लगे। मगर ग्रामीण अंचलों में आधी आबादी का कड़वा सच आज भी यही है। सरकारें महिला अधिकारों को लेकर भले ही कुछ भी करें। मगर जमीनी हकीकत इसके बिलकुल अलग है। आज जब महिला दिवस के मौके पर महिलाओं के अधिकारों को लेकर बात चली है। तो इसे दूर तलक ले जाना भी जरूरी है। जनपद में भी यदि 10 फीसदी कामकाजी नारियों को छोड़ दें तो 70 फीसदी महिलाओं की हालत दांतों के बीच जीभ जैसी है। उन्हें घर के अंदर बाहर दोनों ही जगहों पर निर्णय लेने का कोई अधिकार नहीं है। फैसले की सत्ता पर पुरुषों का कब्जा है। भले ही आज सरकारी नीतियों के चलते सत्ता का विकेंद्रीकरण हो गया है और महिलाएं पद पा गई हो। लेकिन प्रतिष्ठा आज भी उनसे कोसों दूर है। उनकी जगह उनके पतियों और पुत्रों ने कमान संभाल रखी है। महिला प्रधानों के शौहर खुद को प्रधान का संबोधन सुनकर गदगद हो उठते हैं। बैठक अगर डीएम अथवा सीडीओ ने बुलाई हो तो अलग बात है। वर्ना बीडीओ सहित विकास से जुड़े दूसरे अधिकारियों को तो यह प्रधान पति ही निपटा देते हैं। रही बात प्रधानी के बजाय घरेलू कामकाज में समय व्यतीत करने की तो महिलाए अपनी भूमिका से संतुष्ट हैं। बातचीत के बाद जो लफ्जों लुआब निकला वह यही था कि पुरुष सत्तात्मक समाज का अन्जाना खौफ आज भी महिलाओं के सिर पर हावी है। और इस अन्जाने तथा अनचाहे खौफ से निजात पाने में आधी आबादी को अभी और इंतजार करना पड़ेगा। *पुरुष प्रधान समाज में वजूद तलाश थी नारी* कभी मां, कभी बेटी, कभी सास, कभी बहू तो कभी पत्नी। जिंदगी के हर मोड़ पर नारी ने अपनी भागीदारी बखूबी निभाई है। पुरुष प्रधान को समाज में अपना अस्तित्व और वर्चस्व कायम कर सुख की ठंडी छांव देने वाली नारी शक्ति बदलते दौर के साथ साथ भले ही परिवर्तन की सीढ़ियां चढ़ती रही हो लेकिन दिल में ममत्व और प्रेम की भावना कतई कम नहीं हुई है। आज विश्व महिला दिवस के माध्यम से भले ही चंद कार्यक्रमों के द्वारा सामूहिक मंचों पर महिलाओं की महिमा का बखान किया जाता है। लेकिन असल जिंदगी में महिला शक्ति की घुटन और पीड़ा से रूबरू होने का वक्त किसी के पास नहीं है। *गांव की महिलाओं नही पता महिला दिवस के वारे में* गांव की नारी महिला सशक्ति करण के ककहरे से भी अनजान है। खेतों पर खास ले रही गांव की महिलाओं से जब महिला दिवस के बारे में पूछा गया तो उन्होंने स्पष्ट रूप से कह दिया कि हमें तो सिर्फ इतना पता है कि दिन में भैंस के लिए घास लानी है और खेतों पर जाना है। और जानवरों के लिए चारा लाना है। तब कहीं जाकर रात को रोटी नसीब होगी। आज भी गांवो की लगभग 70 फीसदी महिलाओं की आबादी या तो गोबर के उपले थाप रही है या फिर खेतों में काम कर रही हैं। महिला हकों के बारे में जागरूकता का प्रतिशत यहां लगभग शून्य है। शायद यही वजह है कि जनपद में संगीन अत्याचार की शिकायतें सबसे ज्यादा आती है। *नारी शक्ति ने हर क्षेत्र में मनवाया लोहा* यथार्थ के धरातल पर आकर जब सपने टूटते हैं तब ही उनकी अहमियत का अंदाजा होता है। कुछ ऐसा ही नारी शक्ति के साथ भी है हर दुख सह कर भी सदैव सुखद अनुभूति कराने वाली महिला शक्ति आखिर आज भी इतनी डरी सहमी सी क्यों है। वह चंचलता वो चपलता बदलते दौर की महिलाओं में आखिर कहां गुम होती जा रही है।- विश्व महिला दिवस पर जनसन्देश टाइम्स ने महिलाओं से उनकी जानी राय। *क्या कहती है ईओ ज्योती खुड़िया नगर पंचायत* नगर पंचायत ज्योती खुड़िया और कुरावली की ईओ डॉ. कल्पना वाजपेई का कहना है कि महिलाओं ने शिक्षा और राजनीति के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों में भी अपनी भागीदारी निभाई है। किसी जमाने में घर की चाहरदीवारी के अंदर कैद रहने वाली नारी आज समूचे देश का प्रतिनिधित्व कर रही है। आने वाले समय में महिलाओं के क्षेत्र में और भी ज्यादा नए आयाम स्थापित होंगे और नारी शक्ति कीर्तिमान रचेगी। *क्या कहती है महिला थाना इंस्पेक्टर* महिला थाने की इंस्पेक्टर एकता सिंह का कहना है कि कानून को बनाने से ज्यादा जरूरत कानून का पालन करने की है। उन्होंने बताया की महिलाएं डरे नहीं उनकी समाज में बराबर की भागीदारी है। भले ही आज हम महिलाओं के हकों की बात करते हो लेकिन सच तो यह है कि आधी से ज्यादा महिला आबादी को अपने अधिकारों की जानकारी ही नहीं है। इसके लिए जरूरी है कि शिक्षण संस्थाओं में कानून का पाठ भी पढ़ाया जाए। महिलाएं जब शिक्षित होगी तो उन्हें अपना अधिकार पाने के पूरे अधिकार होंगे। *क्या कहती है नगर पंचायत कुरावली अध्यक्ष* नगर पंचायत कुरावली चेयरमैन संगीता धम्मा वर्मा का कहना है कि महिलाओं की आर्थिक स्थिति में पुराने समय की अपेक्षा बहुत बड़ा परिवर्तन आया है। आज की महिलाएं निर्भीक, जिज्ञासु , महत्वाकांक्षी और कुशल नेतृत्व की धनी है। समाज को सही दिशा देने में महिला शक्ति अपनी भूमिका का बखूबी निर्वहन कर रही है। प्रत्येक क्षेत्र में महिलाओं ने अपना लोहा मनवाया है। एक महिला होने के नाते मुझे नारी शक्ति पर गर्व है। *क्या कहते है डीएम मैनपुरी* डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि जहां महिला जनप्रतिनिधि है। वहां बैठक में उनको ही आमंत्रित किया जाता है और उन्हीं की बात को तवज्जो भी दी जाती है। उनके पतियों को मीटिंगो में बुलाने अथवा गांव के विकास से संबंधित उनके किसी भी प्रस्ताव पर विचार करने का कोई प्रावधान नहीं है। इस संबंध में अगर कोई शिकायत मिलती है तो नियमानुसार कार्यवाई की जाएगी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks