केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के विवादित बोल, कहा- अधिकारी आपकी बात न सुनें, तो उन्हें बेंत से मारिए

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के विवादित बोल, कहा- अधिकारी आपकी बात न सुनें, तो उन्हें बेंत से मारिए

केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय से सांसद गिरिराज सिंह ने अपने लोकसभा क्षेत्र में एक बार फिर विवादित बयान दिया है. उन्होंने बेगूसराय के लोगों से कहा है कि अगर कोई अधिकारी उनकी बात नहीं सुनता है तो उसे बेंत से मारिए. अपने बेबाक बयानों के लिए चर्चा में रहने वाले बीजेपी नेता बेगूसराय के खोदवांपुर में स्थित कृषि संस्थान में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे.

मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी विभाग के मंत्री ने कहा कि उन्हें अकसर शिकायत मिलती है कि अधिकारी जनता की शिकायतों पर कान नहीं धरते हैं. सिंह ने कहा, मैं उनसे कहना चाहता हूं कि इतनी छोटी बात के लिए मेरे पास क्यों आते हैं. सांसद, विधायक, गांव के मुखिया, डीएम, एसडीएम, बीडीओ, इन सभी का कर्तव्य जनता की सेवा करना है. अगर वे आपकी बात नहीं सुनते हैं तो दोनों हाथ से बेंत उठाइए और उनके सिर पर दे मारिए. अगर इससे भी काम नहीं होता है तो गिरिराज आपके साथ है.

गिरिराज सिंह के बयान को लेकर आरजेडी ने नीतीश सरकार पर हमला बोला है. आरजेडी ने कहा कि यह सरकार चल रही है या महाजंगलराज चल रहा है? आरजेडी ने अपने ट्वीट में लिखा, एक तरफ नीतीश कुमार जी युवाओं से कहते हैं कि सरकार या अधिकारी का विरोध करोगे, धरने पर बैठोगे या सोशल मीडिया पर लिखोगे तो जेल भेज देंगे, नौकरी नहीं लेने देंगे! दूसरी तरफ सनकी गिरिराज सिंह कहते हैं अधिकारियों को बांस उठाकर मारो! यह सरकार चल रही है या #महाजंगलराज चल रहा है?”

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks