
एटा ! लम्बी बीमारी के चलते आज रविवार की सुबह आगरा में वरिष्ठ चिकित्सकों की निगरानी में उपचार करा रहे जिले के यशस्वी शिक्षाविद एवं वरिष्ठ अधिवक्ता श्री अशोक पचौरी डायरेक्टर डा. लोकमन दास पब्लिक स्कूल का निधन हो जाने के बाद शहर में व्हाटसेफ एवं फेसबुक के माध्यम से मिली सूचना के बाद उनके आवास लोकमन दास तिराहै पर जनमानस उनके अंतिम दर्शन के लिए उमड पडा! दोपहर पश्चात श्री अशोक पचौरी के ज्येष्ठ पुत्र स्वागत पचौरी जैसे ही उनके शव को लेकर पहुंचे तो आवास पर एकत्रित लोगों ने उनके अंतिम दर्शन के उपरांत शवयात्रा भूतेश्वर शमशानघाट पर ले जाकर उनका अंतिम संस्कार कराया ! शमशानघाट पर नम आंखों से ज्येष्ठ पुत्र स्वागत पचौरी ने अपने पूज्यनीय पिताश्री को मुखाग्नि दी ! इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डा.दिनेश वशिष्ठ, पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश गांधी, वरिष्ठ पत्रकार राकेश कश्यप , भाजपा नेता रामू भटेले , शिक्षाविद डा. विकास सक्सेना, डा. शेलेन्द्र जैन सहित सैकड़ों की संख्या में लोगों ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की !