
योगी सरकार की बड़ी कारवाई से मचा हड़कंप, आबकारी विभाग के 12 अधिकारी सस्पेंड
आबकारी विभाग में काम करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों पर योगी सरकार ने शनिवार को सख्त एक्शन लेते हुए बड़ी कारवाई की हैं। जिससे आबकारी विभाग के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया हैं।
खबर के अनुसार सहारनपुर के टपरी कोऑपरेटिव डिस्टलरी में 100 करोड़ रुपए की टैक्स और एक्साइज ड्यूटी की चोरी पकड़े जाने पर सरकार ने ये कारवाई की हैं। साथ ही साथ इस मामले की जांच सही तरीकों से कराने के लिए एसआईटी को इजाजत दे दी हैं।
बता दें की योगी सरकार ने सहारनपुर मंडल के सहायक आबकारी आयुक्त रामपाल, उप आबकारी आयुक्त राकेश कुमार चतुर्वेदी को निलंबित कर दिया हैं। साथ ही साथ आबकारी विभाग के दस अधिकारी और कर्मचारी को भी सस्पेंड किया गया।
इतना ही नहीं योगी सरकार ने इन सभी लोगों पर कानूनी कारवाई करने के भी आदेश दिए हैं। इन लोगों पर एफआईआर भी दर्ज किया गया हैं। सरकार के इस सख्त फैसले से आबकारी विभाग में हड़कंप मचा हुआ हैं। सरकार ने शराब की थोक आपूर्ति के कई लाइसेंस भी निरस्त किये हैं।