ट्रेन से बिहार रवाना हुए श्रमिक व जायरीन- जिला प्रशासन की मेहनत लाई रंग- स्क्रीनिंग और अन्य मेडिकल जांच के बाद किया रवाना- रास्ते में भोजन के लिए दिए फूड पैकेट और पानी की बोतल-

ट्रेन से बिहार रवाना हुए श्रमिक व जायरीन-
जिला प्रशासन की मेहनत लाई रंग-
स्क्रीनिंग और अन्य मेडिकल जांच के बाद किया रवाना-
रास्ते में भोजन के लिए दिए फूड पैकेट और पानी की बोतल-

*अजमेर 10 मई-*
मुख्यमंत्राी श्री अशोक गहलोत द्वारा लाॅकडाउन में फंसे अन्य राज्यों के लोगों को घर पहुंचाने के लिए किए जा रहे लगातार प्रयासों के तहत आज बिहार राज्य के 1105 श्रमिकों व जायरीन को विशेष ट्रेन से रवाना किया गया। अजमेर के साथ ही पाली, नागौर, जयपुर व सिरोही जिलों में फंसे श्रमिकों को इस ट्रेन से भेजा गया है। रवानगी से पूर्व सभी की सघन स्वास्थ्य जांच कर उन्हें भोजन के पैकेट व पानी की बोतल देकर भेजा गया। जिले के प्रभारी सचिव श्री भवानी सिंह देथा, जिला कलक्टर श्री विश्वमोहन शर्मा, पुलिस अधीक्षक श्री कुंवर राष्ट्रदीप सहित जिला प्रशासन की टीम मुख्यमंत्राी श्री अशोक गहलोत के निर्देशों के तहत कई दिनों से श्रमिकों व जायरीन को उनके घर भेजने के प्रयासों में लगी हुई थी। बिहार से मंजूरी मिलने के साथ ही जिला प्रशासन ने रेलवे के साथ समन्वय कर इन श्रमिकों व जायरीन को भेजने के लिए तैयारियां शुरू कर दी थी। रेलवे द्वारा रविवार शाम 4 बजे ट्रेन चलाने की मंजूरी देने के साथ ही राज्य के विभिन्न जिलों में रह रहे श्रमिकों व अजमेर में फंसे जायरीन को सूचना दी गई। अजमेर जिला प्रशासन की टीमों ने लगातार श्रमिकों व जायरीन से सम्पर्क व संवाद बनाए रखा। इनके खाने पीने व चिकित्सा सहित अन्य सुविधाओं का ख्याल रखा गया। जैसे ही इन लोगों को घर रवानगी की सूचना दी गई सभी ने प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि लाॅकडाउन के बावजूद प्रशासन की ओर से उनकी हरसंभव मदद की गई। रेलवे स्टेशन पर प्र्रभारी सचिव श्री भवानी सिंह देथा, जिला कलक्टर श्री विश्वमोहन शर्मा तथा पुलिस अधीक्षक श्री कुंवर राष्ट्रदीप, नगर निगम आयुक्त चिन्मयी गोपाल, अजमेर विकास प्राधिकरण के आयुक्त श्री गौरव अग्रवाल, जिला परिषद के सीईओ श्री गजेन्द्र सिंह राठौड़, एडीए सचिव श्री किशोर कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री सुरेन्द्र सिंह भाटी सहित रेलवे एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों ने ट्रेन के यात्रियों को विदाई दी। सभी ने ताली बजाकर उनका उत्साहवर्द्धन किया और हाथ हिलाकर घर के लिए रवाना किया।
*अजमेर डिस्काॅम*

हम खतरों से खेलते हैं ताकि आप चैन से सोएं
डूंगरपुर के आसपुर में लाइनमैन ने पेश की मिसाल-
ट्यूब के सहारे तालाब में उतरा, लाइन का फाल्ट किया ठीक-
डिस्काॅम एमडी ने कहा सेवा का यह जज्बा ही महत्वपूर्ण-
अजमेर 10 मई। कोरोना से संघर्ष के इस दौर में जहां हर विभाग अपना योगदान दे रहा है, वहीं अजमेर विद्युत वितरण निगम ने भी अपनी पूरी ताक झांेक दी है। डूंगरपुर जिले के आसपुर सब डिवीजन में एक लाइनमैन ने अपने कर्तव्य की पालना के लिए भरे तालाब की परवाह भी नहीं की। वह लाइन जोड़ने के लिए ट्यूब के सहारे उतरा और बीचों-बीच खम्भे पर चढ़कर लाइन को ठीक किया। डिस्काॅम प्रबन्ध निदेशक श्री वी.एस. भाटी ने इस काम को सेवा की सर्वाेत्तम मिसाल बताया है। डिस्काॅम प्रबन्ध निदेशक श्री वी.एस. भाटी ने बताया कि डूंगरपुर जिले में आसपुर सब डिवीजन के गणेशपुर देवला गांव में 11 केवी लाइन टूटने की सूचना मिली थी। डिस्काॅम की टीम ने जब मौके पर जाकर देखा तो लाइन का फाॅल्ट तालाब के बीच में खड़े खम्भे पर था। लाइनमैन पंकज अपने प्राणों की परवाह किए बिना ट्यूब के सहारे तालाब में उतरा और तैरकर खम्भे पर पहुंचा। इससे पहले लाइन पर बिजली की सप्लाई बंद करवा दी गई थी। लाइनमैन ने काफी मशक्कत करके लाइन को ठीक करवा दिया। फाल्ट सहीं होने के बाद ही सप्लाई सुचारू हो सकी। प्रबन्ध निदेशक भाटी ने लाइनमैन पंकज के इस जज्बे की सराहना की है। उन्होंने कहा कि विद्युत विभाग के ऐसे योद्धाओं के पराक्रम से ही हम सालभर 24 घण्टे निर्बाध बिजली सप्लाई करते हैं।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks