
एटा पुलिस को मिली सफलता, थाना जैथरा पुलिस द्वारा वांछित/वारंटीयों के विरुद्ध चलाए गए अभियान के तहत 03 वारण्टी गिरफ्तार। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था व अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में वारंटी तथा वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जैथरा पुलिस द्वारा 03 वारंटियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। दिनांक 07.03.2021 को थाना जैथरा पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर 03 वारंटियों को गिरफ्तार कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपता-
1- वीरपाल पुत्र शिवसहाय निवासी धुमरी थाना जैथरा एटा संबंधित केश न0 373/20 धारा 147, 452, 195ए, 214, 504, 506 भादवि।
- मनोज पुत्र रामजीलाल निवासी परौली थाना जैथरा संबंधित केश न0 848/10 धारा 5/25 आर्म्स एक्ट।
3- विजय पुत्र रेवतीलाल निवासी परौली थाना जैथरा जनपद एटा संबंधित केश न0 74/17 धारा 323, 504, 506 भादवि।