
एटा- थाना मिरहची पुलिस को मिली सफलता, थाना मिरहची पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान एक शातिर अभियुक्त 15 लीटर अवैध कच्ची शराब के सहित गिरफ्तार किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब की बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मिरहची पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। दिनांक 07.03.2021 समय करीब 04:30 बजे थाना मिरहची पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक अभियुक्त को कोयला जाने वाली सड़क से अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। जिसके संबंध में थाना मिरहची पर आबकारी एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर तरह से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नामपताः-
1- ईश्वर पाल पुत्र सियाराम निवासी ग्राम कोयला थाना मिरहची जनपद एटा
बरामदगी-
1- 15 लीटर अवैध कच्ची शराब
गिरफ्तार करने वाली टीम
- प्र0 नि0 श्री सीताराम सरोज
- उ0नि0 श्री मदन मुरारी द्विवेदी
- का0 मोहित
- एचजी अशोक कुमार