
एटा – थाना अलीगंज और नयागांव पुलिस को मिली सफलता, वांछित/वारंटियों के विरुद्ध चलाए गए अभियान के तहत तीन वारण्टी गिरफ्तार। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था व अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में वारंटी तथा वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे *अभियान के तहत थाना अलीगंज तथा नयागांव पुलिस द्वारा तीन वारण्टियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।* दिनांक 06.03.2021 को थाना अलीगंज पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर वारण्टी अभियुक्त दिलशाद पुत्र नौशे खाँ निवासी मोहल्ला मेवातियान कस्बा व थाना अलीगंज जनपद एटा तथा मसरूर पुत्र मुशीर निवासी मोहल्ला मेवातियान कस्बा व थाना अलीगंज जनपद एटा सम्बन्धित मु0अ0स0 44बी/2016 धारा 307/504/506 भादवि तथा थाना नयागांव पुलिस द्वारा एक वारंटी अभियुक्त रामखिलाड़ी पुत्र मेवाराम निवासी सराय अगहत थाना नयागांव जनपद एटा को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपता-
1- दिलशाद पुत्र नौशे खाँ निवासी मोहल्ला मेवातियान कस्बा व थाना अलीगंज जनपद एटा।
2- मसरूर पुत्र मुशीर निवासी मोहल्ला मेवातियान कस्बा व थाना अलीगंज जनपद एटा।
3- रामखिलाड़ी पुत्र मेवाराम निवासी सराय अगहत थाना नयागांव जनपद एटा
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
- उपनिरीक्षक श्री संजय सिंह
- का0 122 बिमल कुमार
- का0 1211 गौरव कुमार