शराब तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर कच्ची शराब बरामद

एटा अलीगज~ अवैध शराब बरामदगी के विरुद्ध चलाये गए अभियान के तहत थाना अलीगंज पुलिस द्वारा शराब तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर कच्ची शराब बरामद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में अवैध शराब तथा शराब तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत क्षेत्राधिकारी अलीगज श्री अजय कुमार के नेतृत्व में *थाना अलीगंज पुलिस द्वारा तस्करी हेतु ले जाई जा रही 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद सहित अभियुक्त गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है।* *घटनाक्रमानुसार* दिनांक 06.03.2021 को थाना अलीगंज पुलिस द्वारा शांति व्यवस्था ड्यूटी / चेकिंग के दौरान मुखविर की सूचना पर सराय अडडा के पास अलीगंज से तस्करी हेतु ले जाई जा रही 10 लीटर अवैध कच्ची शराब की बरामदगी सहित शराव तस्कर को समय करीब 23.15 बजे गिरफ्तार किया। *अभियुक्त के विरूद्ध थाना अलीगंज पर मु0अ0स0 81/2021 धारा 60 आवकारी अधि0 पंजीकृत कर प्रभावी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।*

गिरफ्तार अभियुक्त का नामपताः-
1- सचिन पुत्र सुरेश चन्द्र निवासी मोहल्ला काशीराम कस्बा व थाना अलीगजं जनपद एटा।

बरामदगी
10 लीटर अवैध कच्ची शराब

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks