हाथरस से गैंगेस्टर व लूट की घटनाओं में वांछित चल रहा शातिर अभियुक्त अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार

एटा – थाना रिजोर पुलिस को मिली सफलता, जनपद हाथरस से गैंगेस्टर व लूट की घटनाओं में वांछित चल रहा शातिर अभियुक्त अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में थाना रिजोर पुलिस द्वारा जनपद हाथरस से गैंगेस्टर व लूट की घटनाओं में वांछित चल रहे शातिर अभियुक्त को अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। घटनाक्रमानुसार दिनांक 07.03.2021 को थाना रिजोर पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर एक शातिर अभियुक्त को अवैध असलहा कारतूस के साथ शिकोहाबाद रोड पर गिलौदिया के पास बने प्रतीक्षालय के पास से समय करीब 07.20 बजे गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ करने पर अभियुक्त ने बताया कि वह जनपद हाथरस से गैंगस्टर व लूट की घटनाओं में वांछित है। इस सम्बंध में गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना रिजोर पर *मु0अ0स0- 36/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट* पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नामपताः-
1- कन्हैया पुत्र मुरारीलाल निवासी नगला बरी थाना रिजोर एटा।

बरामदगी:-
1- एक अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस 315 बोर।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks