अवैध खनन नहीं ले रही रुकने का नाम खनन माफिया दे रहे जिला प्रशासन को चुनौती

अवैध खनन नहीं ले रही रुकने का नाम खनन माफिया दे रहे जिला प्रशासन को चुनौती आखिर क्यों नहीं जा रही है प्रशासन की नजर क्या है राज……… गोण्डा- जनपद के बहराइच रोड स्थित तहसील सदर के इमरती बिसेन के गोसाई पुरवा जगदीशपुर पूरे ललक पुरे उदई में कोई चोरी छुपे नहीं दिन दहाड़े जेसीबी और अन्य तरीके से अवैध खनन हो रही है l यह अवैध खनन का खेल कोई एक-दो दिन से नहीं हो रहा है कई महीनों से लगातार चल रहा है और लगभग सैकड़ों बीघा में अवैध खनन हो चुकी है और सारा दिन मिट्टी लदी ट्रैक्टर ट्राली कोतवाली नगर के मिश्रौलिया चौकी के महादेवा क्रॉसिंग होते हुए मुख्य मार्ग व चौकी के सामने से गुजरती रखती है l लेकिन कभी किसी ने यह पूछने की जहमत नहीं उठाई कि क्या इसकी सरकारी परमिशन आप ने ले रखा है या नहीं आखिर इतनी मेहरबानी क्यों यही नहीं क्षेत्रीय लेखपाल व खनन अधिकारी को आखिर क्यों नहीं दिखाई देती है अवैध खनन जबकि अवैध खनन जगदीशपुर गांव के आगे व बालाजी मंदिर के बगल व गोसाई पुरवा में सैकड़ों बीघा अवैध खनन मेन रोड से ही दिखाई देती है अगर इसी स्पीड से अवैध खनन होती रही तो इन क्षेत्रों की सारी भूमि बंजर हो जाएगी व जलभराव की समस्या बढ़ेगी जिसका फसलों की पैदावार पर सीधा असर पड़ेगा जिससे किसान बुरी तरह से टूट जाएगा और गरीबी के दलदल में फंस कर गलत काम करेगा जिससे अपराध भी बढ़ने की आशंका है जिस की ताजी मिसाल है इन क्षेत्रों में पैदावार बुरी तरह से प्रभावित हुई है जहां जहां अवैध खनन हुई हैं उसके अगल-बगल साफ-साफ फसलों की पैदावार पर कितना बुरा असर पड़ा है देखा जा सकता है उक्त बातें अवैध खनन से पीड़ित एक व्यक्ति ने नाम ना छापने की शर्त पर बताया कि गरीब किसान जाएं तो आखिर किसके पास जाएं कई बार शिकायत की गई जब शिकायत की गई तो कार्यवाही के नाम पर एक-दो दिन अवैध खनन बंद रही दो दिन बाद पुनः अवैध खनन चालू हो गई और खनन माफियाओं ने उल्टा हमारे साथ मारपीट की व गांव से उजाड़ने की धमकी दी डीएम साहब जब नए नए आए थे तो एक-दो दिन अवैध खनन बंद रही लेकिन दो दिन बाद फिर चालू हो गई साहब यह खनन माफिया बहुत दबंग किस्म के है इनको शासन प्रशासन का कोई डर नहीं है सुना है डीएम एसपी साहब बहुत ईमानदार हैं आप आयव है आपके खबर छापय बाद शायद हमरो दिन बहुरय और हमें न्याय मिल जाए यह अवैध खनन बंद हो जाए अब देखना यह है कि क्या इन गरीबों को न्याय मिलेगा और इनके विश्वास पर इनके भगवान की नजर पड़ेगी या नहीं या इनको यूं ही न्याय के लिए भटकना पड़ेगा l

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks