
जो बाइडन ने ईरान को लेकर 1 साल के लिए बढ़ाया राष्ट्रिय आपातकाल
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने 1995 में लागू किए गए ईरान संबंधी राष्ट्रीय आपातकाल की स्थिति को 1 वर्ष तक बढ़ाने की घोषणा की है.
यह एक प्रकार का कानूनी आधार है जिसके जरिये ईरान पर परमाणु हथियारों तथा आतंकवादी संगठनों का समर्थन करने को लेकर विभिन्न प्रकार के प्रतिबंध लगाए जाते हैं.