इटावा- *इंस्पेक्टर कोतवाली हामिद सिद्दीकी ने एक बूढ़ी मां के मदर्स डे को बनाया बेहद खास*
जब हज़ारो किलोमीटर दूर बैठे एक बेटे की फोन कॉल पर उसकी ख्वाहिश के अनुसार उसके घर जाकर उसकी मां को मदर्स डे की बधाइयां दी तो महिला से भी नही रहा गया और इटावा पुलिस के इस नेक कार्य को लेकर महिला ने इंस्पेक्टर हामिद को आशीर्वाद देते हुए खूब तरक्की करने की दुआ दे डाली,
दरअसल आज मदर्स डे पर जब इंस्पेक्टर कोतवाली हामिद सिद्दीकी थाने में बैठे थे तभी कोतवाली के
सी यू जी पर बैंगलोर से फोन आता है फोन करने वाले ने अपना नाम मयंक दीक्षित बताया और कहां कि में इटावा के करनपुरा का निवासी हूं और लॉक डाउन के चलते बेंगलोर में फंसा हूँ मयंक ने इंस्पेक्टर से आग्रह किया कि आज मदर्स डे पर आप मेरे घर जाकर मेरी माँ को मेरी जगह विश करेंगे???
इंस्पेक्टर हामिद ने तुरंत एक मां की दुआओ को पाने के इस मौके को हाथो हाथ लिया और तुरंत मयंक के घर जाकर मयंक की मां को फूलो का गुलदस्ता देकर मदर्स डे की मुबारकबाद दी, और मां से भी नही रहा गया और उसने भी तुरंत इंस्पेक्टर के सर पर हाथ रखकर ढेरो अशीर्वाद दे डाला क्योंकि माँ तो बस माँ होती है उसे तो बस दुआ देने का बहाना चाहिए होता है,