
खैर तहसील क्षेत्र के टप्पल इंटरचेंज पर 2 महिलाओं से बाइक सवार दो बदमाश बंदूक की नोक पर दो सोने की चेन लूटकर हुए फरार
अलीगढ़ खैर तहसील क्षेत्र में हरियाणा प्रदेश के जिला बल्लभगढ़ से दो महिला अपने चार बच्चों को लेकर शुक्रवार की दोपहर एक बजे रोडवेज बस से टप्पल यमुना एक्सप्रेसवे इंटरचेंज पर उतरी और मथुरा जाने के लिए इंटरचेंज पर चढ़कर यमुना एक्सप्रेसवे के ऊपर जा रही थी तभी दिनदहाड़े बीच रास्ते में बाइक सवार दो बदमाशों ने बंदूक की नोक पर दोनों महिलाओं के गले से दो सोने की चेन लूट ली। महिलाओं ने विरोध करने का प्रयास किया तो बदमाशों ने गोली मारने की बात कहते हुए फरार हो गए। पीड़ित महिला पूजा ने टप्पल थाने पर लिखित तहरीर देते हुए बताया कि वह अपनी मां मधु और अपने चार बच्चों को लेकर मामा के यहां मथुरा जा रही थी जैसे ही वह टप्पल इंटरचेंज पर ऊपर चढ रही थी तभी बीच रास्ते में सफेद बाइक पर आए 2 बदमाशों ने बंदूक की नोक पर उनके गले से सोने की चेन लूट ली। जानकारी देते हुए टप्पल इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार मान ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर बाइक सवार बदमाशों की तलाश की जा रही है।