दो और corona पॉजिटिव मरीज मिले, आंकड़ा 58 पर पहुंचा

दो और corona पॉजिटिव मरीज मिले, आंकड़ा 58 पर पहुंचा

अलीगढ़ : उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की संख्या निरंतर बढ़ रही है। रविवार को दो और पॉजिटिव मरीज बढ़ गए। इनमें एक तुर्कमान गेट की 20 वर्षीय महिला हैं जबकि दूसरे 53 वर्षीय व्यक्ति सराय सुल्तानी के हैं। इन दोनों को जेएन मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। इस तरह जिले में संक्रमितों की संख्या 58 पहुंच गई है। अब तक तीन की मौत हो चुकी है। 24 सही हो चुके हैैं।

शनिवार को हुई थी महिला की मौत

देहलीगेट क्षेत्र की कैलाश गली निवासी 60 वर्षीय महिला को शुक्रवार रात सांस लेने में दिक्कत होने पर जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। इलाज कर रही टीम ने कोरोना वायरस संक्रमण का शक होने पर सैंपल लिया। उपचार के बाद भी महिला की तबीयत में सुधार नहीं हुआ और शनिवार सुबह मौत हो गई। महिला के कोरोना पॉजिटिव होने की रिपोर्ट भी मिली। पुराने शहर पीली कोठी जयगंज निवासी 53 वर्षीय महिला उच्च रक्तचाप, हृदय व किडनी रोग से ग्रस्त थी। छह मई को स्वजन इलाज के लिए दिल्ली के एक अस्पताल में ले गए। भर्ती करने के बाद डॉक्टरों ने उनकी निजी लैब से जांच कराई। शनिवार को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। महिला की तबीयत नाजुक है। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने दोनों मरीजों के परिवार समेत संपर्क में आए अन्य लोगों के भी सैंपल लिए हैं। सभी को होम क्वारंटाइन कर दिया गया है।
जमाती ठीक होकर गए घर

गौंडा रोड निवासी 53 वर्षीय जमाती भी कोरोना के संक्रमण से ग्रस्त था। करीब एक माह पहले उसकी तबीयत बिगड़ी। तीन अप्रैल को वह आगरा के एक अस्पताल में भर्ती हो गया। चार अप्रैल को उसकी कोरोना पॉजिटिव होने की रिपोर्ट मिली। तभी से इलाज चल रहा था। वह स्वस्थ होकर अलीगढ़ आया, जिसे वापस आगरा भेज दिया।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks