नंबर एक रैंक पर एटा पुलिस, पिछले वर्ष भी एटा पुलिस ने लगातार नौ बार प्रथम रैंक की थी हासिल

नई साल में लगातार दूसरी बार नंबर एक रैंक पर एटा पुलिस, पिछले वर्ष भी एटा पुलिस ने लगातार नौ बार प्रथम रैंक की थी हासिल

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध )एटा के नेतृत्व में जन सुनवाई पोर्टल पर प्रदेश में अव्वल रही जिला पुलिस, पिछले माह की प्रथम रैंक को एटा पुलिस ने रखा बरकरार, लगातार दूसरी बार प्राप्त की प्रथम रैंक।

एटा – मुख्यमंत्री उ0प्र0 के जन सुनवाई पोर्टल (आईजीआरएस) पर जिला पुलिस ने प्रदेश भर में अव्वल स्थान पाया है। शिकायती प्रार्थना पत्रों का शत प्रतिशत निस्तारण करते हुए पुलिस ने यह कारनामा कर दिखाया है। छोटे स्तर से लेकर बडे़ स्तर तक की सभी आमजन की समस्याओं के दृष्टिगत मुख्यमंत्री उ0प्र0 की ओर से जन शिकायत (आईजीआरएस) पोर्टल बनाया गया है। जिसमें पीजी पोर्टल, सीएम पोर्टल, डीएम पोर्टल, एसएसपी पोर्टल, सम्पूर्ण समाधान दिवस तथा ऑनलाइन प्राप्त होने वाली शिकायतों को एक प्लेटफार्म पर लाया गया है, जिससे शिकायतों का गुणवत्तापरक, पारदर्शितापूर्ण तथा समयबद्ध निस्तारण किया जा सके। इसी पोर्टल पर जिला पुलिस ने भी काम करते हुए शिकायतों का शत प्रतिशत निस्तारण किया है। जिसे लेकर प्रदेश भर में जिले को प्रथम स्थान मिला है। *बता दें कि माह जनवरी वर्ष 2021 में जिला पुलिस का प्रदेश में प्रथम स्थान रहा है। अपनी पिछली रैंकिग को बरकरार रखते हुये जिला पुलिस ने इस माह फरवरी में भी प्रथम स्थान पाया है।* लगातार दूसरी बार प्रथम स्थान मिलने के बाद आईजीआरएस कर्मचारियों के साथ पुलिस विभाग में खुशी की लहर दौड़ रही है। पोर्टल पर दर्ज कराई गई शिकायतों में पीजी संदर्भ से 28, मुख्यमंत्री संदर्भ से 12, ऑनलाइन 166, जिलाधिकारी पोर्टल से 13 , तहसील दिवस से 04, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पोर्टल से 444 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। इस प्रकार फरवरी माह में *शिकायतों की कुल संख्या 667* रही, जिनमें दहेज उत्पीड़न, मारपीट, घरेलू हिंसा, जमीन संबंधी आदि शिकायतें अधिक रही थी, जिनका पुलिस ने समय रहते निस्तारण किया। गौरतलब है कि एसएसपी एटा सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में विगत वर्ष जनपदीय पुलिस ने आईजीआरएस में लगातार नौ बार प्रथम रैंक हासिल की थी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks