गुजरात से अपने घर लौट रहे दो प्रवासी श्रमिकों की हालत बिगड़ी, मौत

*गुजरात से अपने घर लौट रहे दो प्रवासी श्रमिकों की हालत बिगड़ी, मौत*

*लखनऊ:* लॉकडाउन के चलते कामधाम से वंचित दो श्रमिकों की घर वापसी के पहले ट्रेन में ही मौत हो गई। दोनों श्रमिक स्पेशल ट्रेन से घर आ रहें थे। गुजरात के भावनगर से ट्रेन द्वारा बस्ती जा रहें एक श्रमिक की ट्रेन में ही मौत हो गई। आनन-फानन में चारबाग स्टेशन पर उसका शव उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। वहीं, गुजरात के ही ढोला से लखनऊ पहुंची श्रमिक स्पेशल ट्रेन के जनरल कोच में एक युवक का शव मिला।
युवक की पहचान जौनपुर निवासी हीरालाल बिंद के रूप में हुई है। यात्रियों के अनुसार वह कानपुर तक ठीक था। चारबाग पहुंचने पर तबीयत बिगड़ी और वह अचानक गिर गया।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks