महिला दिवस पर किसान आंदोलन में होगा अनूठा प्रदर्शन, 8 मार्च को हाथों पर मेहंदी रचाकर बागडोर संभालेंगी महिलाएं

महिला दिवस पर किसान आंदोलन में होगा अनूठा प्रदर्शन, 8 मार्च को हाथों पर मेहंदी रचाकर बागडोर संभालेंगी महिलाएं

दिल्‍ली में पिछले कई महीनों से चल रहे किसान आंदोलन में अब अनूठा विरोध प्रदर्शन होने जा रहा है. 8 मार्च को अंतरराष्‍ट्रीय महिला दिवस के मौके पर किसान महिलाएं न केवल किसान आंदोलन की पूरी बागडोर संभालेंगी बल्कि नए ढंग से विरोध प्रदर्शन भी करेंगी.

दिल्‍ली के गाजीपुर बॉर्डर पर विरोध में बैठी महिलाओं की आज हुई बैठक में अंतरराष्‍ट्रीय महिला दिवस के दिन मेहंदी लगाकर विरोध जताने का फैसला किया गया है. हालांकि यह कोई साधारण हिना नहीं होगी. किसान महिलाओं का कहना है कि यह इंकलाबी मेहंदी होगी. आंदोलन में शामिल महिलाएं अपने हाथों पर कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे नारे इंकलाबी नारे रचवाएंगी, कृषि उपकरणों जैसे हल आदि के चित्र बनवाएंगी. फसल, खेत, खलिहान और किसानों के संघर्ष को बयां करते स्‍लोगन हाथों पर लगाएंगी.

8 मार्च के आंदोलन की रूपरेखा तैयार कर रहीं महिला किसान नेता रवनीत कौर ने कहा कि इस दिन महिला दिवस पर महिलाओं को विशेष सम्‍मान देने के साथ ही किसान आंदोलन को मजबूत करने की दिशा में भी कदम उठेंगे. इस पूरे दिन गाजीपुर और सिंधु-टीकरी बॉर्डर पर महिलाएं ही आंदोलन का मंच संभालेंगी. महिलाएं ही भाषण देंगी. महिलाएं ही वॉलंटियर बनेंगी और आंदोलन का नेतृत्‍व करेंगी.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks