केंद्रसरकार द्वारा लागू किये गए #कालेकृषिक़ानूनों के #विरुद्ध लगभग तीन माह से #अन्नदाताकिसान #आन्दोलन कर रहे हैं किसानों के आन्दोलन को समर्थन देने के उद्देश से आज एक #किसानपंचायत #खैरविधानसभाक्षेत्र के अंतर्गत #विकासखंडखैर के #ग्रामभमरौला में हुई I इस किसान पंचायत के संयोजक उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव चो० वेद्वीर सिंह पूर्व प्रधान थे I मुख्य अतिथि के रूप में किसान पंचायत में पहुंचे अखिल भारतीय कांग्रेस कमैटी के हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी #विवेक_बंसल जी ने इन काले कानूनों के प्रति किसान बंधुओं को जागरूक करने के उद्देश से कहा कि देश की वर्तमान भाजपा सरकार नागरिकों से उनके पुश्तेनी कारोबार छीनकर अपने उधोगपति मित्रों को देने का पूरा प्रयास कर रही है इसी क्रम में वो अन्नदाता किसानों को उन्हीं की भूमि पर नौकर बनाने पर उतारू है इससे किसान बंधुओं का भारी अहित होगा और उनका सम्मानजनक जीवन समाप्त होकर गुलामी की ज़ंजीरों में जकड़ जायेगा I भाईयो हम सब मिलकर सरकार के इन मंसूबों को विफल करने के लिये संघर्ष करेंगे और निश्चित रूप से इस संघर्ष में विजयी होंगे I