
व्यापार मन्डल के प्रदेश मंत्री ने आम जनमानस से की कोविड वेक्सीनेशन कराने की अपील
अलीगंज ( एटा ) उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री स्वर्गीय श्री गेंदालाल गुप्त के ज्येष्ठ पुत्र दिनेश चन्द गुप्ता प्रदेश मंत्री उत्तर प्रदेश उधोग व्यापार मन्डल ने आज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर पहुंच कर कोरोना महामारी के समूल विनाश के लिए भारत सरकार द्वारा निर्मित कोरोना स्वदेशी टीका स्वंय लगवाकर आम जनमानस से अपील की कि इस टीके को बे-हिचक लगवाकर स्वंय को सुरक्षित रखकर भारत को सशक्त बनाने में अहम योगदान करें ! दिनेश चन्द गुप्ता ने कहा कि इस कोरोना टीके का कोई भी साइड इफेक्ट नहीं है लेकिन सरकार के प्रति ओछी मानसिकता रखने वाले लोग इस सन्दर्भ में दुष्प्रचार कर रहे हैं जिनसे सावधान रहने की आवश्यकता है ! इस अवसर पर सीएचसी के अधीक्षक डा. राजेश शर्मा व कई भाजपा कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे !