राजू आर्या पर हुऐ प्राणघातक हमले के आरोपियों के गिरेबां तक नहीं पहुंच पा रही पुलिस, षडयंत्र की आशंका

राजू आर्या पर हुऐ प्राणघातक हमले के आरोपियों के गिरेबां तक नहीं पहुंच पा रही पुलिस, षडयंत्र की आशंका

एटा / कासगंज ! विगत नौ फरवरी को जनपद कासगंज के थाना ढोलना क्षेत्र में कुछ अञात शार्प शूटरों द्वारा भारतीय किसान विकास मंच के उत्तराखण्ड व उत्तर प्रदेश एवं हिमाचल प्रदेश के प्रभारी एवं अखिल भारतीय गोरक्षा महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष राजू आर्या पर अन्धाधुन्ध फायरिगं कर किऐ गए प्राणघातक हमले में उनकी धर्मपत्नी श्रीमती ममता यादव सदस्य क्षेत्र पंचायत मारहरा द्वारा मु. अ. स. 46/2021 अन्तर्गत धारा 307 दर्ज कराऐ जाने के बाद भी कासगंज पुलिस के हाथ आरोपियों के गिरेबां तक नहीं पहुंच पा रहे हैं ! ञातव्य हो कि इस जघन्य वारदात को घटे एक माह होने मे मात्र एक दिन शेष बचा है लेकिन पुलिस की इस प्रकरण में कछुआ चाल किसी षडयंत्र की ओर इशारा कर रही है ! पीडित कद्दावर हिन्दूवादी नेता राजू आर्या ने पुलिस की इस लचीली कार्यवाही को लेकर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक पत्र भेजकर पुलिस पर अपने राजनैतिक प्रतिद्वन्द्विओं के इशारे पर चलने का गंभीर आरोप लगाकर कहा है कि पुलिस उनके धुरविरोधी प्रतिद्वन्द्वी अनिल यादव ब्लॉक प्रमुख मारहरा व कुछ अन्य लोगों से मिलकर उनके साथ हुई गंभीर घटना को झूठा करार दिलवाकर उन्हें आगामी त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन में लडने से वंचित करने पर आमादा है ! राजू आर्या ने मुख्यमंत्री को यह भी अवगत कराया है कि उनके राजनैतिक प्रतिद्वन्द्वी उनकी हर हाल में हत्या कराना चाहते हैं इसलिये वह परिवार सहित किसी गोपनीय स्थान पर छिपकर अपनी जान बचाऐ हुऐ हैं! राजू आर्या ने मुख्यमंत्री से अपनी जीवन रक्षा व हमलावरों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है !

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks