
ओंकार सिंह आत्महत्या प्रकरण में आखिरकार झुका मेरठ प्रशासन।
पिछले एक पखवाड़े से चल रहे ओंकार सिंह अधिवक्ता आत्महत्या प्रकरण में मेरठ बार एसोसिएशन आंदोलित थी जिस के समर्थन में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों की बार एसोसिएशन भी उतर चुकी थी, कप्तान ऑफिस पर हंगामा हो, एडीजी जोन कार्यालय पर धरना प्रदर्शन एवं ज्ञापन हो, इसके बाद मेरठ की धड़कन कहे जाने वाले बेगमपुर चौराहे को मानव श्रृंखला बनाकर अवरुद्ध करना हो, या फिर मेरठ सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सभी बार एसोसिएशन द्वारा कचहरी कलेक्ट्रेट परिसर में तालाबंदी करना पड़ा हो, आखिरकार आज मेरठ बार काउंसिल सीनियर अधिवक्ताओं व मेरठ प्रशासनिक अधिकारियों की एक बैठक मेरठ प्रशासन द्वारा बुलाई गई, और मेरठ बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों से विधायक दिनेश खटीक सहित सभी 14 आरोपियों पर कार्रवाई करने का आश्वासन देते हुए धरने को समाप्त करने का अनुरोध किया गया, जिस पर मेरठ बार एसोसिएशन अध्यक्ष महावीर त्यागी द्वारा पिछले एक पखवाड़े से चल रहा अनशन को समाप्त करते हुए मेरठ प्रशासन को 15 दिन का समय दिया गया है। अब देखना यह है की ओंकार सिंह आत्महत्या प्रकरण में पुलिस भाजपा विधायक दिनेश खटीक सहित 14 आरोपियों के विरुद्ध क्या कार्रवाई करती है और कैसे इस मामले का पटाक्षेप कर पाती है।