कबार में अन्तिम दिन संत रविदास जी की जयंती पर विहिप ने किया समरसता कार्यक्रम।

कबार में अन्तिम दिन संत रविदास जी की जयंती पर विहिप ने किया समरसता कार्यक्रम।
–सामाजिक समरसता से रैदास समाज को मिल रहा बराबर का सम्मान:-चन्द्र प्रताप सिंह आर्य।
एटा,
विश्व हिंदू परिषद द्वारा कबार की पावन धरती पर संत रविदास जी की जयंती के अंतिम दिन सामाजिक समरसता कार्यक्रम का आयोजन कबार के मंदिर प्रांगण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर बतासे बैठकर मिष्ठान वितरण भी किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथिबजरंगदल के विभाग समरसता प्रमुख देवेंद्र लोधी ने कहा कि समरसता के बिना हिंदू समाज अधूरा है। समरसता रैदास समाज को समर्पित उनके उत्थान के लिए और हिंदू समाज को मजबूत करने के लिए एक अभियान है। विहिप के विभाग समरसता प्रमुख विकास मित्र ने कहा कि हिंदुत्व को मजबूत करने के लिए समरसता बहुत जरूरी है ।सभी जातियों को बराबर का दर्जा मिले और ऊंच-नीच की भावना खत्म हो, यही हमारा उद्देश्य रहता है ।और इसी आधार पर विश्व हिंदू परिषद सामाजिक समरसता के कार्यक्रम करता है। और संत रविदास जी की जयंती के अवसर पर उन्हें शत-शत नमन करता है। विहिप के सकीट प्रखंड के प्रमुख चन्द प्रताप आर्य ने कहा कि समरसता के बिना हिंदू समाज अधूरा सा लगता है। इसीलिए हम सभी को मिलकर समरसता लानी होगी और इन कार्यक्रमों के माध्यम से विश्व हिंदू परिषद लगातार पूरे विश्व में समरसता के कार्यक्रम कर रहा है। इस अवसर पर बजरंगदल के प्रखंड संयोजक रनवीर सिंह वर्मा,सत्यदेव ,अशर्फीलाल ,राजपाल बघेल ,वीरेंद्र सिंह, कौशलेंद्र कुमार, विपिन कुमार, अनोखेलाल, गजेंद्र सिंह, शैलेश कुमार बघेल, प्रवीण कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks