पांच वर्षीय बालिका के साथ हुई छेड़छाड़ एवं दुष्कर्म की घटना में वांछित चल रहा आरोपी युवक गिरफ्तार

एटा ~ थाना कोतवाली नगर एटा को मिली सफलता, कोतवाली नगर क्षेत्र में एक पांच वर्षीय बालिका के साथ हुई छेड़छाड़ एवं दुष्कर्म की घटना में वांछित चल रहा आरोपी युवक गिरफ्तार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर श्री राजकुमार के नेतृत्व में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा थाना कोतवाली नगर एटा पर पंजीकृत मुअसं- 200/2021 धारा 376AB/354 भादावि 6 पोक्सो एक्ट की घटना में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। *घटनाः-* दिनांक 05.03.2021 को वादीया द्वारा थाना कोतवाली नगर पर दी गई लिखित सूचना के आधार पर मु0अ0सं0 200/2021 धारा 376AB/354 भादवि 6 पोक्सो एक्ट बनाम अशोक पुत्र चेतराम नि0 काशीराम कालोनी थाना को0 नगर एटा पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी:-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली नगर को अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया, दिनांक 05.03.2021 को थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपी युवक को गिरफतार किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता
1-अशोक पुत्र चेतराम नि0 काशीराम कालोनी थाना को0 नगर एटा

गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल

  1. निरीक्षक श्री रामऔतार सिंह
  2. का0 221 दलजीत सिंह

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks