विधायक विजय मिश्र का कॉम्पलेक्स पीडीए ने ढहाया

यूपी (प्रयागराज) : विधायक विजय मिश्र का कॉम्पलेक्स पीडीए ने ढहाया

जेल में बंद विधायक विजय मिश्र के अल्लापुर स्थित एक वाणिज्यिक कॉम्पलेक्स को ढहाने की कार्रवाई पीडीए ने पुलिस के साथ मिलकर शुक्रवार को शुरू की। भारी फोर्स के साथ यह कार्रवाई शुरू की गई।

जेल में बंद भदोही विधायक विजय मिश्र पर पुलिस और प्रशासन की ओर से शिकंजा लगातार कसा जा रहा है। इससे पहले विधायक का अल्लापुर स्थित आवास भी जमींदोज किया जा चुका है। इसे लेकर विधायक की बेटी की ओर से विरोध भी दर्ज कराया गया था। अब शुक्रवार को पीडीए ने अल्लापुर में ही स्थित विधायक के एक कॉमर्शियल कॉम्पलेक्स को ढहाने की कार्रवाई शुरू की। कई जेसीबी लगाकर भवन ढहाया जा रहा है। कॉम्पलेक्स के आसपास रास्तों को सील कर बड़ी तादाद में फोर्स तैनात की गई है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks