25000 रुपए का इनामिया अभियुक्त आशू उर्फ मुजीबुर्रहमान अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार

एटा ~ थाना कोतवाली नगर पुलिस को मिली सफलता, गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहा 25000 रुपए का इनामिया अभियुक्त आशू उर्फ मुजीबुर्रहमान अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर श्री राजकुमार सिंह के नेतृत्व में थाना कोतवाली नगर एटा पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे 25000 रुपये के इनामिया अभियुक्त आशु उर्फ मुजीवुर्रहमान को एक अवैध तमंचा व 2 जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। घटनाक्रमानुसार दिनांक 05.03.2021 को थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर थाना निधौलीकलां पर पंजीकृत मुअसं- 258/20 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट मे वाँछित के चल रहे 25000 रुपए के इनामिया अभियुक्त आशु उर्फ मुजीवुर्रहमान को एक अवैध तमंचा व दो जिंदा कारतूस सहित समय 10.40 बजे सैय्यद बाबा की मजार अलीगंज तिराहा के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के विरूद्ध थाना कोतवाली नगर पर मुअसं- 199/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता

  1. आशु उर्फ मुजीवुर्रहमान पुत्र पप्पू उर्फ हवीवुर्रहमान नि0 किदवई नगर थाना को0 नगर एटा

बरामदगी:-
1- एक अवैध तमंचा व दो जिंदा कारतूस 315 बोर

गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल
1.उ0नि0 श्री नरेन्द्र सिंह

  1. का0 207 अमित कुमार

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks