
अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार दम्पत्ति की दर्दनाक मौत…. (सहारनपुर)
अज्ञात ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार दंपत्ति की बड़कलां पुलिस चेक पोस्ट के समीप दर्दनाक मौत हो गई, पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया, उधर ट्रक चालक ट्रक सहित मौके से फरार है, पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।
मिली जानकारी के मुताबिक बुग्गावाला थाना क्षेत्र के लालवाला खालसा निवासी विनोद पुत्र शोभाराम अपनी पत्नी रेखा को स्प्लेंडर बाइक पर साथ लेकर किसी कार्य हेतु छुटमलपुर जा रहे थे रसूलपुर स्थित अंडरपास से भटक कर यह दंपत्ति रुड़की रोड स्थित बड़कलां पहुंच गए, वहां से छुटमलपुर जाते हुए अज्ञात ट्रक की चपेट में आकर दोनों अकाल मौत का शिकार हो गए।
रूडकी रोड स्थित बडकलां पुलिस चौकी के स्टाफ ने तुरंत बाइक सवार दम्पत्ति के शवों को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भिजवाया तथा मृतक विनोद (47वर्ष) के परिजनों को दुर्घटना की जानकारी दी, मौत की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया, उधर आरोपी ट्रक चालक ट्रक सहित मौके से फरार हो गया, पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।