कोविड वेक्सीनेशन कराकर पालिकाध्यक्ष ने दिऐ कोरोना महामारी को नेस्तनाबूद करने के संकेत

कोविड वेक्सीनेशन कराकर पालिकाध्यक्ष ने दिऐ कोरोना महामारी को नेस्तनाबूद करने के संकेत

अलीगंज ( एटा  ) कोविड -19 के दौरान नगर के सम्मानित नागरिकों को कोरोना महामारी से बचाऐ रखने के लिए नगर के लाडले यशस्वी पालिकाध्यक्ष ब्रजेश गुप्ता उर्फ राजू द्वारा स्वंय जंग ऐ मैदान में कोविड महायोद्दा के रूप में अपनी टीम एवं आर एस एस के जाबांज सैनिकों सहित पालिका परिषद के सफाई कोरोना वारियर्स के जरिऐ हर घर को सेनेटाइजेशन कराते हुऐ नगर को बेहतर सफाई प्रबंधन कर जो अथक प्रयास किऐ गए उसके बेहतर परिणाम नगर अलीगंज में देखने को मिले ! हांलाकि कोरोना महामारी ने नगर के कई क्षेत्रों में कुछ लोगों को झपट्टा मारने की भी कोशिश की जिसमें अधिकांश लोगों ने जगं लडकर कोरोना को मात दी तो वहीं कुछ लोग जो किसी न किसी बीमारी से ग्रसित थे उन्हें इस महामारी ने अपने आगोश में समेट लिया  ! क्योंकि उन दिनों इस महामारी से बचने के लिए सिर्फ चेहरे पर मास्क व दो गज की दूरी ही एक मात्र उपाय था  ! लेकिन आज भारत सरकार के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेहतर प्रबंधन के चलते हमारे देश में कोरोना का टीका बनकर तैयार ही नहीं हुआ बल्कि हमारी सरकार ने विदेशों में भी जनमानस को अहयमियत देते हुऐ टीके का निर्यात किया है  ! आज नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर प्रारम्भ हुऐ कोविड वेक्सीनेशन के दौरान नगर के प्रथम नागरिक की हैसियत से सपत्नीक व अपनी टीम के साथ पहुंचे पालिकाध्यक्ष ब्रजेश गुप्ता उर्फ राजू ने सर्वप्रथम स्वयं व सहधर्मिणी श्रीमती रेखा गुप्ता के साथ वेक्सीनेशन कराकर नगर के सम्मानित नागरिकों से यह अपील किया कि सरकार की गाइडलाइन के मुताबिक सभी लोग कोरोना टीका लगवाकर इस महामारी को नेस्तनाबूद करने में सहयोग दें! इस अवसर पर अनिल गुप्ता, प्रमोद सक्सेना आदि कोरोना वारिर्यस ने भी वेक्सीनेशन कराया  !

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks