अजब-गजब! पर्ची डालकर हुआ ‘कौन बनेगा दूल्हा’ का फैसला

उत्तर प्रदेश (रामपुर) : अजब-गजब! पर्ची डालकर हुआ ‘कौन बनेगा दूल्हा’ का फैसला

चार युवकों के बीच फंसी युवती का वर चुनने के लिए पंचों को पर्ची डालनी पड़ी। युवती को घर से भगा ले जाने में चार युवकों के नाम सामने आए थे। युवती भी तय नहीं कर पा रही थी कि आखिर वह किसे अपना जीवन साथी चुने। मामले का कोई हल न निकलने पर पंचों ने कमान संभाली। तीन दिन तक बंद कमरे में चली पंचायत के बाद पंचों ने पर्ची डालने का फैसला किया। चारों युवकों के नाम की पर्ची डाली गई और जो नाम निकला उसी पर समझौता हो गया।

मामला अजीमनगर थाना क्षेत्र और टांडा कोतवाली क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। पांच दिन पहले अजीमनगर थाना क्षेत्र के चार युवक कोतवाली टांडा क्षेत्र की एक युवती को भगाकर ले आए। आरोपियों ने दो दिन तो युवती को अपनी रिश्तेदारी में छुपा कर रखा लेकिन जब बात खुली तो चारों युवकों की करतूत खुल गई। युवती के परिजन आरोपियों के खिलाफ मुकदमे की तैयारी करने लगे। इस बीच कुछ बड़े-बुजुर्गों ने समझौते की कोशिश भी शुरू कर दी।

पंचों ने चारों युवकों से अलग-अलग बात की और निकाह के लिए दबाव बनाया लेकिन कोई भी युवक निकाह के लिए तैयार नहीं हो रहा था। इस दौरान पंचों ने युवती से भी किसी एक को दूल्हे के तौर पर चुनाव को कहा। युवती को भी समझ नहीं आ रहा था कि वह चारों में किसे वर चुने। अलग-अलग गांवों में तीन दिन तक चली पंचायतों के बाद भी कोई फैसला नहीं हो सका। अंत में पंचों ने चारों युवकों और युवती से बात कर पर्ची डालने का फैसला किया।

पर्ची की बात पर सारे पक्ष तैयार हो गए। चारों युवकों के नाम पर्ची पर लिखने के बाद उसे कटोरी में रख दिया गया। इस दौरान पंचों ने एक छोटे बच्चे से एक पर्ची को उठाने कहा। बच्चे के पर्ची उठाते ही तीन दिन से चल रहा विवाद सुलझ गया और युवती की शादी उसी युवक के साथ तय हो गई जिसका नाम पर्ची में निकला। इलाके में इस अनूठी पंचायत की खूब चर्चा है। हालांकि लड़की की बदनामी की बात कहकर कोई इस मामले में कुछ नहीं बोलना चाहता।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks