
सकीट प्रखण्ड में सम्पन्न हुआ सामाजिक समरसता कार्यक्रम।
–हिन्दू समाज को एकजुट करने में सहयोगी है सामाजिक समरसता:-देवेन्द्र लोधी।
एटा,
जनपद एटा के विकासखंड सकीट के ग्राम सकतपुर में सामाजिक समरसता का कार्यक्रम संत रविदासजी की जयंती पर संपन्न हुआ। इस अवसर पर विभाग समरसता प्रमुख विकास मित्र एडवोकेट और प्रखंड समरसता प्रमुख चंद्र प्रताप आर्य,कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में बजरंग दल के विभाग संयोजक देवेन्द्र लोधी रहे ।इस अवसर पर देवेन्द्र लोधी ने कहा कि हिंदू समाज को एकजुट करने में सहयोगी हैं सामाजिक समरसता ।इसलिए समूचे समाज को जातिवाद से ऊपर उठकर सामाजिक समरसता के लिए कार्य करना होगा। तभी हम हिंदुत्व को और अधिक मजबूत कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि संत रविदास जी सामाजिक समरसता के पुरोधा थे ।आज उनकी जयंती पर हम लोग प्रखंड स्तर पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल मिलकर सामाजिक समरसता के कार्यक्रमों का आयोजन कर रहे है ।समरसता रक्षा, सुरक्षा और सेवा का उद्देश्य लेकर गौ रक्षा के क्षेत्र में भी अपने कार्यकर्ताओं के माध्यम से उन विधर्मियो का विरोध कर रही हैं ,जो विधर्मी हिंदुओं की माता कहीं जाने वाली गौ माता की हत्या और उस पर अत्याचार करते हैं ।इस अवसर पर समरसता के प्रखंड संयोजक चंद्र प्रताप सिंह ने भी सामाजिक समरसता पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम में उपस्थित चरण सिंह, दयाराम,छदामीलाल ,क्षेत्रपाल ,नवाब सिंह, मुन्नालाल, विजेंद्र कुमार वर्मा, राजबहादुर, अमर सिंह, अजय कुमार ,सत्यदेव आदि लोग मौजूद रहे।