
एटा- थाना मलावन पुलिस को मिली सफलता, थाना मलावन पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान एक शातिर अभियुक्त 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के सहित गिरफ्तार किया । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब की बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मलावन पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। दिनांक 03.03.2021 को थाना मलावन पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक अभियुक्त को एचपी पेट्रोल पंप हरचंदपुर के पास से अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। जिसके संबंध में थाना मलावन पर आबकारी एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर तरह से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नामपताः-
1- अभियुक्त कुलदीप पुत्र रामदास निवासी छछेना थाना मलावन एटा
बरामदगी-
1- 10 लीटर अवैध कच्ची शराब
गिरफ्तार करने वाली टीम
१ .उ० नि० सुरजीत सिंह
२.एचसी 488 सुशील कुमार
३.का० 1322 पवन कुमार