
एटा ब्रेकिंग- स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु बने टास्क फोर्स की बैठक संपन्न स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के निराकरण के लिए जलेसर उप जिला अधिकारी एसपी वर्मा की अध्यक्षता में गठित टास्क फोर्स की बैठक का आयोजन उप जिलाधिकारी कार्यालय में संपन्न हुआ । बैठक में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ पवन शर्मा ने उपस्थित अधिकारियों से आवाहन किया की मौजूदा समय में 60 वर्षीय बुजुर्गों को कोरोना वैक्सीन लगाए जाने का दौर प्रारंभ हो गया है ,फिलहाल 14000 बुजुर्गों को वैक्सीन लगाई जाएगी आप सभी टास्क फोर्स के व्यापक प्रचार प्रसार का ध्यान रखें वही संचारी रोग से बचाव हेतु नगर पालिका परिषद नगर में फॉगिंग का कार्य प्रारंभ करा दे उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह बच्चों को एलवा गाजोल खिलाना सुनिश्चित करें । वही सरकार द्वारा चल रहे सुरक्षा कार्यक्रमों में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने का कार्य करें बैठक के दौरान विजय प्रताप सिंह देव की नंदन सिंह उषा देवी उर्मिला देवी चंद्र भूषण यादव हीरालाल कुशवाहा वंदना सैनी रविंद्र सिंह स्टेनो आदि मौजूद थे ।