पत्रकार का उत्पीड़न करने वाले दरोगा के खिलाफ कार्यवाही की मांग

पत्रकार का उत्पीड़न करने वाले दरोगा के खिलाफ कार्यवाही की मांग

झांसी। समथर थाने में तैनात दरोगा द्वारा लगातार एक माह से पत्रकार के साथ किए जा रहे उत्पीड़न को लेकर आज पत्रकारों का एक प्रतिनिधि मंडल एसएसपी से मिला ।और कार्यवाही कि मांग की।
पत्रकारों का एक प्रतिनिधि मंडल आज एसएसपी दिनेश कुमार पी से मिला। पत्रकारों ने उन्हें बताया कि समथर थाने में तैनात दरोगा बेलगाम है। दरोगा का आम जनता और पत्रकारों के साथ व्यवहार ठीक नहीं है। उन्होंने बताया कि दिनांक 4 जनवरी को पत्रकार अरविंद श्रीवास समथर थाने में समाचार कवरेज के लिए पहुंचे। तो वहां तैनात दरोगा ने उनके साथ अभद्रता और गाली गलौज की। जिसकी शिकायत क्षेत्राधिकारी से करने के बाद दरोगा ने उनके परिजनों का उत्पीड़न शुरू कर दिया। और दिनांक 24/022021 को पत्रकार के चचेरे भाई को दरोगा ने थाने में तैनात सिपाही से पकड़वा कर थाने पर बैठा दिया। और डरा धमकाकर एस आई के पक्ष में एक कागज में व्यान लिखवा लिया। जिसकी आज
एसएसपी से सभी ने पत्रकार व उसके परिवार को उत्पीड़न रोकने व दरोगा के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र सिंह गुर्जर, झांसी मीडिया क्लब अध्यक्ष मुकेश वर्मा, यश पाल सिंह, श्यामा शरण उपाध्याय सहित कई पत्रकार मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks