पुलिस की मानवीयता, अलीगंज पुलिस द्वारा मानसिक रूप से अशक्त बालिका को अथक प्रयास के बाद परिजनों को किया सकुशल सुपुर्द, परिवारीजनों व आमजन ने की अलीगंज पुलिस की सराहना

एटा – एकबार फिर दिखी एटा पुलिस की मानवीयता, अलीगंज पुलिस द्वारा मानसिक रूप से अशक्त बालिका को अथक प्रयास के बाद परिजनों को किया सकुशल सुपुर्द, परिवारीजनों व आमजन ने की अलीगंज पुलिस की सराहना। घटनाक्रमानुसार दिनांक 01.03.2021 को एक मानसिक रूप से अशक्त बालिका भटकती हुयी थाना अलीगंज क्षेत्र गाँधी मूर्ति चौराहा पर मिली। महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत उक्त बालिका को कोबरा मोबाइल पर ड्यूटीरत आरक्षी तेजवीर सिंह व आरक्षी सचिन चौधरी द्वारा थाना से महिला आरक्षी आरती राजपूत को गाँधी मूर्ति चौराहा पर बुला कर बालिका से नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम पूनम पुत्री किशनलाल निवासी गुनामई थाना नयागांव जनपद एटा बताया। जिसको उक्त आरक्षियों द्वारा अथक प्रयास कर उसके परिजनों को सूचना दी गयी एवं थाना पर सकुशल सुपुर्द किया गया। बालिका के सकुशल घर पहुँचते ही उसके परिवारवालों व बच्चों में खुशी की लहर दौड़ गई। जिसके साथ ही मन्द्ध बुद्धि बालिका के परिवारवालों व आम लोगों ने उक्त आरक्षियों व एटा पुलिस के इस मानवीय कार्य के लिए धन्यवाद दिया तथा भूरि- भूरि प्रशंसा की।

मानसिक रूप से अशक्त का नामपता
1-पूनम, उम्र करीब 15 वर्ष पुत्री किशनलाल निवासी गुनामई थाना नयागाँव, जनपद एटा।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks