
डीएम, एसएसपी ने अलीगंज तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में सुनी जनसमस्याएं
जनशिकायतों का निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए
एटा। डीएम डॉ0 विभा चहल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अजय प्रकाश ने तहसील अलीगंज में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जनता की समस्याओं को सुना। उन्होंने इस दौरान निर्देश दिए कि जनता द्वारा प्रस्तुत शिकायती पत्रों को प्रथम बार में ही गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारित किया जाए, जिससे कि फरियादियों को तहसील दिवस के बार-बार चक्कर न लगाने पड़ें।
जिलाधिकारी ने इस दौरान नगला अचल निवासी अमर सिंह द्वारा सार्वजनिक परिक्रमा मार्ग को बंद करने की शिकायत पर थाना प्रभारी एवं लेखपाल को निर्देश दिए कि सार्वजनिक परिक्रमा मार्ग को कब्जा मुक्त कराएं। उन्होंने निर्देश दिए कि पंचायत चुनाव नजदीक है इसलिए भूमि विवाद संबंधी प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जाए। तहसील अलीगंज में फरियादियो द्वारा कुल 108 शिकायती पत्र प्रस्तुत किए गए, जिसमें से 14 का मौके पर निस्तारण कर दिया गया।
एडीएम प्रशासन विवेक कुमार मिश्र ने तहसील एटा सदर में एसडीएम सहित अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में जनता की समस्याओं को सुना गया। इस दौरान 63 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें 11 का निस्तारण किया गया। तहसील जलेसर में उप जिलाधिकारी एसपी वर्मा सहित अन्य अधिकारियों ने जन समस्याओं को सुना। इस दौरान फरियादियो द्वारा 22 शिकायत निस्तारण हेतु प्रस्तुत की गई, जिसमें से 02 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अजय प्रकाश, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी एसपी सिंह, एसडीएम राजीव पांडेय, डीडीओ एसएन सिंह कुशवाह, पीडी डीआरडीए निर्मल कुमार द्विवेदी, अधिशासी अभियंता जल निगम एएस भाटी, बीएसए संजय सिंह, डीपीआरओ आलोक कुमार प्रियदर्शी, अधिशासी अभियंता सिंचाई अजय भारती, डीएसओ राजीव कुमार मिश्रा, डीपीओ संजय सिंह सहित अन्य अधिकारी, क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी, खंड विकास अधिकारी आदि उपस्थित रहे।