
एटा ~ थाना कोतवाली नगर को मिली सफलता, दुष्कर्म करने तथा पीड़िता के अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की घटना में वांछित चल रहे महिला सहित दो आरोपी 12 घंटे के अन्दर गिरफ्तार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर श्री राजकुमार के नेतृत्व में थाना कोतवाली नगर एटा द्वारा थाना कोतवाली नगर एटा पर पंजीकृत सम्बन्धित मु0अ0सं0 190/2021 धारा 376, 328, 504, 506, 120B भादवि व 67A IT ACT की घटना में वाँछित चल रहे अभियुक्तगण को 12 घंटे में गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। *घटनाः-* दिनांक 1.02.2021 को वादिया द्वारा थाना कोतवाली नगर पर दी गई लिखित सूचना के आधार पर मु0अ0सं0 190/2021 धारा 376, 328, 504, 506,120B भादवि व 67A IT ACT बनाम शाहरूख पुत्र शहीद निवासी मौहल्ला नगला बरी शीतलखाँ रोड वन्नो मस्जिद के पास थाना रसूल पुर जिला फिरोजावाद आदि 02 नफर के विरूद्ध पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी:-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली नगर को निर्देशित किया गया। दिनांक 2.02.2021 को अभियोग उपरोक्त की घटना में वाँछित चल रहे अभियुक्त शाहरुख व अभियुक्ता अमरीन उपरोक्त को मुखबिर की सूचना पर समय 11.30 बजे गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता–
- शाहरूख पुत्र शहीद निवासी मौहल्ला नगला बरी शीतलखाँ रोड वन्नो मस्जिद के पास थाना रसूल पुर जिला फिरोजावाद
- श्रीमती अमरीन पत्नी फहीम अली निवासी मौ0 मारहरा दरवाजा चौक थाना को0 नगर एटा
गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल
- निरीक्षक श्री संजीव कुमार त्यागी
- महिला उ0नि0 श्रीमती रैणुका चौधरी
- कां0 207 अमित कुमार
बरामदगी
1- घटना में प्रयुक्त मोबाइल