अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार

एटा- थाना मलावन पुलिस को मिली सफलता, थाना मलावन पुलिस द्वारा एक शातिर अभियुक्त अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में अवैध शस्त्रों की बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मलावन पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को अवैध असलहा कारतूस के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। दिनांक 02.03.2021 को थाना मलावन पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक अभियुक्त को प्लांट रोड मलावन के पास से अवैध असलहा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। जिसके संबंध में थाना मलावन पर आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर तरह से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नामपताः-
1- अभियुक्त सुलह सिंह पुत्र राजपाल सिंह निवासी मैनाठेर थाना बागवाला जिला एटा

बरामदगी-
1- एक अवैध तमन्चा, 01 जिन्दा कारतूस 315बोर।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks