
एटा- थाना नयागांव पुलिस को मिली सफलता, वांछित/वारंटीयों के विरुद्ध चलाए गए अभियान के तहत थाना नयागांव पुलिस द्वारा एक वारण्टी अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था व अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में वारंटी तथा वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नयागांव पुलिस द्वारा एक वारण्टी को अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। दिनांक 02.03.2021 को थाना नयागांव पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक वारण्टी अभियुक्त धूमा उर्फ धूमि पुत्र नबाब बंजारा निवासी अलीपुर थाना नयागांव जनपद एटा को अवैध असलहा कारतूस सहित केश संबंधित *केश नम्बर 3267/20 धारा 234, 506, 504 भादवि* में गिरफ्तार कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता-
1- धूमा उर्फ धूमि पुत्र नबाब बंजारा निवासी अलीपुर थाना नयागांव जनपद एटा।
बरामदगी।
1- एक तमंचा 315 बोर व व एक जिन्दा कारतूस।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
- उ0नि0 रघुवीर सिंह
3.का0 श्यामवीर सिंह
4.का0 अरविन्द कुमार