
एटा ~ थाना मारहरा पुलिस को मिली सफलता, चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त 22 अवैध देशी शराब के क्वार्टर सहित गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर श्री इरफान नासिर खान के नेतृत्व में दिनांक थाना मारहरा पुलिस द्वारा 01.03.2021 को चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर अवैध शराब तस्करी में संलिप्त अभियुक्त विनोद कुमार को 22 अवैध क्वार्टर देशी शराब सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। इस संबंध में थाना मारहरा पर मु0अ0स0 55/2021 धारा 60 EX ACT पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभि0 का नाम पता
1 विनोद कुमार पुत्र ओमप्रकाश निवासी फतेहपुर माफी थाना मारहरा एटा
बरामदगी का विवरण —
1- 22 अदद क्वार्टर देशी शराब नाजायज
गिरफ्तार करने वाला पुलिसबल –
1- उ0नि0 श्री बलवंत सिंह
2- का0 392 सुधीर कुमार