तंत्र-मंत्र में गर्म चिमटे से दागकर ससुरालीजनों ने ली थी महिला की जान

यूपी (शाजहांपुर) : तंत्र-मंत्र में गर्म चिमटे से दागकर ससुरालीजनों ने ली थी महिला की जान

  • पुलिस कस्टडी में तांत्रिक देवर करने लगा अजीब हरकतें

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में दो दिन पूर्व हुई महिला की हत्या का खुलासा कर दिया है। इस प्रकरण में पुलिस ने महिला के पति, ससुर और देवर को गिरफ्तार किया है। महिला की हत्या संतान की चाहत में तंत्र-मंत्र के चलते हुई थी। महिला के पति और देवर ने उसे लगातार 48 घंटे तक गर्म चिमटे से दागा और पीटा था।

सोमवार को जब पुलिस प्रेस कांफ्रेंस में तीनों आरोपियों को सामने लेकर आई तो देवर अजीब हरकतें करने लगा। कहने लगा कि मेरे उपर चुड़ैल आती है। उसकी हरकत को देखकर पुलिस अफसर मुस्कराने लगे। यह देखकर बोला देवर ने कहा- हंस रहे हो, मेरे बारे में जानोगे तो पैरों में गिर जाओगे।

दरअसल, पीलीभीत के रहने वाले राजाराम ने अपनी बेटी शारदा की शादी 14 साल पहले पुवायां थाना क्षेत्र के दुर्वेश से की थी। इतना वक्त बीत जाने के बाद बच्चा न होने पर पति और उसके घर वाले महिला को परेशान करने लगे थे। इस बीच दुर्वेश का परिवार एक तांत्रिक के संपर्क में आया। देवर सर्वेश ने तंत्र मंत्र सीख लिया और खुद घर के अंदर तंत्र मंत्र करने लगा। बच्चे की चाहत में पति भी पत्नी शारदा देवी को तंत्र मंत्र में झोंकने लगा और घर के अंदर हवन और मुर्गों की बलि दी गई। लेकिन कामयाबी नहीं मिली।

बीते गुरुवार की शाम एक बार फिर तांत्रिक क्रियाएं शुरू की गई। महिला को गर्म चिमटे लगाए जा रहे थे। महिला के साथ क्रूरता की सारी हदें पार दी गई। शनिवार की रात उसकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ससुरालीजन मौके से फरार हो गए। मौत की सूचना पाकर पहुंचे मृतका के मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पति देवर और ससुराल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उनको गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।

इससे पहले प्रेस कांफ्रेंस में आरोपी पति, देवर और ससुर को मीडिया के सामने लाया गया। इसी बीच आरोपी देवर सर्वेश अपने ऊपर चुड़ैल आने जैसी हरकतें करने लगा। एसपी एस आनंद ने बताया कि, बच्चा न होने पर तंत्र मंत्र करते वक्त महिला की मौत हो गई थी। गुपचुप तरीके से महिला का अंतिम संस्कार होने वाला था। सूचना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था और तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करके आरोपी पति, देवर और ससुर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks