जावेद अख्तर मानहानि मामले में कंगना रनौत के खिलाफ जारी हुआ वॉरंट

जावेद अख्तर मानहानि मामले में कंगना रनौत के खिलाफ जारी हुआ वॉरंट

लेखक और गीतकार जावेद अख्तर द्वारा दायर मानहानि के एक मामले में अभिनेत्री कंगना रनौत के पेश न होने के बाद मुंबई की एक अदालत ने वारंट जारी किया गया है. यह वारंट जमानती है. एक्ट्रेस को कोर्ट में पेश न होने के बाद यह वॉरंट जारी किया गया है. वहीं कंगना ने भी इस वॉरंट को लेकर एक ट्वीट किया है, जिससे पता चलता है कि एक्ट्रेस को यह वॉरंट मिल गया है. एक्ट्रेस ने अपने ट्वीट में लिखा है- गीदड़ों का एक झुंड और एक शेरनी.

मालूम हो कि, मुंबई की एक अदालत ने गीतकार जावेद अख्तर की शिकायत पर अभिनेत्री कंगना रनौत को समन जारी किया था. मुंबई पुलिस ने अदालत को बताया कि जावेद अख्तर द्वारा एक्ट्रेस के खिलाफ दर्ज कराई गई शिकायत के बाद कथित मानहानि का मुकदमा बनता है और इसमें और जांच की आवश्यकता है. अंधेरी मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट ने दिसंबर, 2020 में जुहू पुलिस को निर्देश दिया था कि वह पिछले साल नवंबर में अदालत के सामने रनौत के खिलाफ अख्तर द्वारा दायर मानहानि की शिकायत की जांच करे.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks