
……. तीन मादक पदार्थ तस्कर 60 लाख रुपये की दो किलो अफीम व दो नाजायज तमंचों के साथ गिरफ्तार।
शहजहाँपुर
कटरा पुलिस ने एक महत्वपूर्ण कामयाबी हासिल करते हुए तीन मादक पदार्थ तस्करों को 2 किलो अफीम व दो अवैध तमंचों व चार जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
शहजहाँपुर पुलिस अधीक्षक एस आनंद के निर्देशानुसार क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने व जुर्म जरायम को रोकने के लिए कटरा थाना पुलिस गश्त पर थी कि मुखबिर खास की सूचना पर समय8:45 बजे ग्राम कंकरिया के बहगुल नदी पुल के पास से अभियुक्त विजय पुत्र राघवेंद्र यादव निवासी कस्बा गढ़िया रंगीन रिंकू ऊर्फ सुशील पुत्र फूलचंद निवासी ग्राम गौहापुर थाना जैतीपुर सुंदरलाल पुत्र रामशरण निवासी ग्राम नीरपुर थाना गढ़िया रंगीन को क्रमशः 600 700 700 ग्राम अफीम कुल 2 किलो अफीम व दो अदद देशी नाजायज तमंचा चार जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया।
थाना प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह बालियान ने बताया की पूछताछ में अभियुक्त गणों ने बताया है कि मोरपाल मौर्य निवासी ग्राम बीरमपुर दातागंज व आसपास के क्षेत्रों से अफीम लेकर तैयार करके क्षेत्र में सप्लाई करता है। मोरपाल की तलाश जारी है। 8 वर्षों से नशे की दुनिया में जड़े जमाए इन तीनों मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस में अभियोग पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया है। तीनों तस्करों के पास से करीब 2 किलो अफीम बरामद हुई है। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 60 लाख रुपये है।
गिरफ्तार करने वाली टीम कटरा थाना प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह बालियान वरिष्ठ उप निरीक्षक संतोष कुमार सिंह हेड मोहर्रिर जितेंद्र सिंह कांस्टेबल निर्मल सिंह गौरव तोमर अंकुर मलिक शामिल रहे।.