प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक जवाहरलाल नेहरू युवा कल्याण केंद्र लखनऊ में संपन्न

लखनऊ।प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक जवाहरलाल नेहरू युवा कल्याण केंद्र लखनऊ में संपन्न हुई बैठक में उपस्थित प्रांतीय पदाधिकारियों एवं जिला अध्यक्षों के द्वारा निम्न प्रस्ताव पारित किए गए प्रस्ताव नंबर 1 -संगठन में रुचि न लेने वाले पदाधिकारियों को एवं लगातार तीन बैठकों में भाग न लेने वाले पदाधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाए प्रस्ताव नंबर दो -सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जो पदाधिकारी जिला अध्यक्ष आज तक अपने जिले में मीटिंग नहीं कराए हैं और ना सदस्यता शुल्क जमा किए हैं और न ही उनके
द्वारा जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया है उनको तत्काल प्रभाव हटा दिया जाए। उस जनपद की कार्यकारिणी को भंग माना जाएगा। प्रस्ताव नंबर 3 -प्रदेश अध्यक्ष मा0 आशीष सिंह जी के द्वारा संगठन को मजबूती प्रदान करने हेतु प्रदेश कार्यकारिणी के प्रत्येक सदस्य को निर्देशित किया गया कि अपने जनपद के आस-पास के कम से कम तीन जनपदों में नवीन कार्यकारिणी का गठन कर यथाशीघ्र प्रदेश कार्यालय को अवगत कराएंगे तथा सदस्यता अभियान चलाकर कोष को मजबूत करेंगे प्रस्ताव नंबर 4 – उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि वर्तमान समय में कोटेदारों से बोरा वापस लिए जा रहे हैं एवं पूर्व के बकाए बोरे का भुगतान नहीं किया जा रहा है यह गंभीर चिंता का विषय है, उसके लिए समस्त जिला अध्यक्ष अपने लेटर पैड पर कोटेदारों की समस्याओं संबंधी मांग पत्र जिलाधिकारी महोदय को प्रेषित करेंगे एवं उसकी एक प्रति प्रदेश कार्यालय को अवगत कराएंगे प्रस्ताव नंबर 5 – उपस्थित सभी जिलों के पदाधिकारियों द्वारा वितरण प्रमाणपत्र (RO) की अनिवार्यता को अधिकारियों की अवैध वसूली का साधन बताते हुए इसे तुरंत समाप्त कराने हेतु शासन को अनुरोधपत्र देने का प्रस्ताव पास किया गया। प्रस्ताव नं0 6कोटेदारों की मांगों के संबंध में उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कोटेदारों की मांगों के लिए पुनः 7 सूत्री मांग पत्र प्रेषित किया जाएगा एवं उनका निस्तारण ना होने तक लखनऊ मुख्यालय पर आंदोलन किया जाएगा जिस की तैयारी के लिए सभी जिला अध्यक्ष तत्पर रहेंगे ।उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सभी जिला अध्यक्ष अपने जनपद की कार्यकारिणी के कम से कम 11 सदस्यों की सदस्यता शुल्क यथाशीघ्र प्रदेश कोष में जमा कर संगठन को आर्थिक मजबूती प्रदान करें जिससे कि आंदोलन की तैयारी की रूपरेखा तैयार की जा सके इसके उपरांत अन्य कोई प्रस्ताव नहीं आया ।मीटिंग की अध्यक्षता एवं समापन प्रदेश अध्यक्ष आशीष कुमार सिंह ने किया। सफल संचालन प्रदेश महासचिव कंवर पार सिंह चौहान ने किया। प्रदेश महासचिव विजय विक्रम सिंह, प्रदेश सचिव संजय दुबे, गोपीचंद, ग्याप्रसाद पार, प्रदेश उपाध्यक्ष दीपनरायण राय, योगेन्द्र सिंह, रामधारी सिंह, संगठन सचिव नरेन्द्र सिंह जिलाध्यक्ष हाथरस विमल उपाध्याय, सुल्तानपुर गंगाराम शाहू ,शाहजहाँपुर से जग्गू मिश्रा ,गौंडा से रामप्रताप तिवारी लखनऊ से महेश शुक्ला के अतिरिक्त संतकबीर नगर, कासगंज, एटा, सीतापुर, बिजनौर, अमरोहा, बागपत, आगरा, बस्ती, हरदोई, औरैया आदि के जिलाअध्यक्षों के साथ जिलाकार्यकारिणी के सदस्यों ने सहभाग किया।
कमलेश मिश्र
प्रदेश प्रधान महासचिव एवं मुख्य सभा आयोजक
आदर्श कोटेदार एवं उपभोक्ता वैल्फेयर ऐसोसिएशन उ0प्र0

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks