
– देश के समस्त पत्रकारों/मीडिया कर्मियों(कोरोना योद्धाओं)
के लिए अस्पतालों में विशेष काउंटर स्थापित कर तथा विशेष वेक्सीनेशन कैम्प लगाकर, प्राथमिकता के आधार पर
निःशुल्क कोरोना वैक्सीन लगवाने की व्यवस्था की जावें।
प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी जी ने अपने सम्बोधन में अन्य सरकारी कर्मियों के साथ पत्रकारों/मीडियाकर्मियों को भी आवश्यक सेवाओं में शामिल किया था।
यूनेस्को ने भी सभी राष्ट्रों को, पत्रकारों/मिडियाकर्मियों को सबसे महत्वपूर्ण आवश्यक सेवाओं में शामिल करने के निर्देश दिए थे।
विडम्बना है कि इसके बावजूद भी भारतवर्ष में पत्रकारों/मीडियाकर्मियों की उपेक्षा की गई। यह दंश आज तक झेल रहे है।
आपसे उत्तर प्रदेश के शीर्ष पत्रकार संगठन “उपजा” का विनम्र निवेदन है कि उपरोक्त विषयक अनुरोध को स्वीकार कर भारतवर्ष के समस्त पत्रकारों/मीडियाकर्मियों के लिए अस्पतालों में विशेष काउंटर स्थापित कर तथा विशेष वेक्सीनेशन कैम्प लगाकर प्राथमिकता के आधार पर निःशुल्क कोरोन वैक्सीन लगवाने की व्यवस्था कराने का कष्ट करें। संगठन आपका आभारी रहेगा।